WA Notify गोपनीयता नीति

यह गोपनीयता नीति WA Notify (डब्ल्यू ए नोटिफ़ाई), पर लागू होती है, जो वाशिंगटन राज्य के लिए अधिकृत एक्सपोज़र नोटिफिकेशन टेक्नोलॉजी है। WA Notifyवाशिंगटन राज्य Department of Health (DOH, स्वास्थ्य विभाग) की निगरानी और समर्थन के साथ बनाया गया था।

हम कौन सी जानकारी को एकत्रित करते हैं और उपयोग करते हैं?

निम्नलिखित डेटा WA Notify में एकत्र किया जा सकता है:

  • WA Notify को डाउनलोड या सक्षम करना।
  • एक एक्सपोज़र नोटिफिकेशन प्राप्त करना।
  • वेरिफ़िकेशन कोड या वेरिफ़िकेशन लिंक सबमिट करना।
  • सकारात्मक उपयोगकर्ताओं के लिए रैंडम कोड्स अपलोड करना, जिन्होंने दूसरों को सूचित करना चुना है।

वाशिंगटन राज्य Department of Health (DOH, स्वास्थ्य विभाग) उपरोक्त घटना की जानकारी का उपयोग यह समझने के लिए करता है कि WA Notify का उपयोग कैसे किया जा रहा है। यह डेटा DOH, सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं या अधिकृत स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ साझा किया जा सकता है। इसका उपयोग सांख्यिकीय या वैज्ञानिक अनुसंधान उद्देश्यों के लिए समग्र रूप में भी किया जा सकता है। इस जानकारी में कोई व्यक्तिगत या स्थान की जानकारी शामिल नहीं है और न ही इसका उपयोग किसी भी WA Notify उपयोगकर्ता की पहचान करने के लिए किया जाएगा।

Google और Apple के उद्देश्य के साथ संरेखित होने के लिए WA Notify को उपयोगकर्ता की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप से सुरक्षित रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। WA Notify यह डेटा घटक तैयार करता है जिसमें ऐसा कोई डेटा नहीं होता जिससे आपको पहचाना जा सके:

रैंडम कोड्स

  • रैंडम कोड्स WA Notify प्रयोक्ताओं के स्मार्टफ़ोन के बीच ब्लूटूथ के जरिए साझा किए जाते हैं, जब वे एक दूसरे के नजदीक होते हैं।
  • रैंडम कोड्स आपके स्मार्टफ़ोन द्वारा जनरेट किए जाते हैं और उसमें ही संग्रहित होते हैं, उन्हें WA Notify द्वारा जनरेट और संग्रहित नहीं किया जाता।
  • रैंडम कोड्स का इस्तेमाल केवल WA Notify और आपके स्मार्टफ़ोन द्वारा कोविड-19 के संभावित एक्सपोज़र की जांच के लिए ही किया जाता है।
  • रैंडम कोड्स को अधिकतम 14 दिनों तक संग्रहित किया जाता है।

वेरिफ़िकेशन कोड और लिंक

  • अगर आप जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाते हैं, और आपके स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राधिकरण से कोई व्यक्ति आपसे संपर्क करता है, तो वे आपसे पूछेंगे कि क्या आप WA Notify का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इस्तेमाल करते हैं, तो WA Notify में दर्ज करने के लिए वे आपको एक वेरिफ़िकेशन कोड या लिंक प्रदान करेंगे।
  • DOH उन सभी को वेरिफ़िकेशन लिंक के साथ एक पॉप-अप नोटिफ़िकेशन और/या एक टेक्स्ट मैसेज भी भेजता है, जो हाल ही में कोविड-19 टेस्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं, ताकि WA Notify के उपयोगकर्ता त्वरित और अज्ञात रूप से अन्य उपयोगकर्ताओं को सम्भावित संक्रमण से सुचेत कर सके।
    • नोटिफ़िकेशन पर टैप करने या अपने वेरिफ़िकेशन कोड पर क्लिक करने से आपके रैंडम कोड्स साझा किए जा सकते हैं ताकि WA Notify के अन्य उपयोगकर्ताओं, जो आपके नजदीक होते हैं, उन्हें अज्ञात रूप से सुचेत कर दिया जाता है कि वे संपर्क में आए हो सकते हैं।
    • DOH उस प्रत्येक व्यक्ति को वेरिफ़िकेशन लिंक के साथ एक टेक्सट मैसेज भेजता है जो कोविड-19 टेस्ट में पॉज़ीटिव पाए गए हैं क्योंकि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि WA Notify का उपयोग कौन-कौन करता है। यदि आप WA Notify का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आप संदेश को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।
    • आप तय करते हैं कि नोटिफ़िकेशन पर टैप करना है या अन्य WA Notify उपयोगकर्ताओं को अज्ञात रूप से सुचेत करने के लिए वेरिफ़िकेशन लिंक पर क्लिक करना है।

उपयोग लॉग्स

  • तक़रीबन सभी ऐप या इंटरनेट सेवा की तरह WA Notify भी सेवा का इस्तेमाल करने पर अपने आप लॉग्स जनरेट करता है। इन लॉग्स में आपके स्मार्टफ़ोन के बारे में कुछ जानकारी होती है। हम इस जानकारी का इस्तेमाल WA Notify की समस्याओं को ट्रबलशूट करने के लिए करते हैं।
  • ये लॉग रैंडम कोड्स या वेरिफ़िकेशन लिंक या कोड को शामिल नहीं करते हैं और आपके पास या आपके स्मार्टफ़ोन में दुबारा आए कोड के साथ मिलाने के लिए इस्तेमाल नहीं किए जा सकते।
  • ये लॉग्स उनके जनरेट होने के 14 दिनों बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं।

एनालिटिक्स डेटा

  • अगर आप अतिरिक्त एनालिटिक्स को सक्रिय करने का चुनाव करते हैं, तो ऐप को सुधारने में मदद के लिए सीमित एकत्रित डेटा DOH के साथ साझा किया जाएगा।
  • इस डेटा में ऐप के इस्तेमाल के बारे में आंकड़े शामिल होते हैं। इसमें ऐसी कोई जानकारी नहीं होती जिसके इस्तेमाल से आपको पहचाना जा सके।
  • आप ऐप में एनालिटिक्स शेयरिंग ऑफ करके यह डेटा साझा ना करने का चुनाव कर सकते हैं।

WA Notify को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह आपके स्मार्टफ़ोन से लोकेशन डेटा एकत्रित नहीं करता है और ना ही ऐसी कोई जानकारी साझा करता है जिससे आपको या आपके स्मार्टफ़ोन को रैंडम कोड्स या वेरिफिकेशन कोड्स से जोड़ा जा सके।

क्या होगा अगर आप वेरिफिकेशन कोड के लिए निवेदन करेगें:

WA Notify उपयोगकर्ताओं जिनके पास एक पॉज़िटिव ओवर-द-काउंटर होम कोविड-19 टेस्ट है, वे WA Notify नोटिफ़िकेशन में वेरीफिकेशन कोड का अनुरोध कर सकते हैं ताकि अन्य WA Notify संभावित जोखिम के उपयोगकर्ताओं को सूचित कर सकें। वेरिफिकेशन कोड प्राप्त करने के लिए, WA Notify उपयोगकर्ताओं को अपने पॉज़िटिव टेस्ट परिणाम की तारीख और अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करना होगा। कोड का अनुरोध करने के लिए उपयोग किए जाने वाले समान उपकरण का उपयोग वेरीफिकेशन कोड दर्ज करने के लिए या अज्ञात रूप से अन्य WA Notify उपयोगकर्ताओं को संभावित जोखिम के बारे में सूचित करने के लिए वेरीफिकेशन लिंक पर क्लिक करने के लिए किया जाना चाहिए।

एक ही टेस्ट नतीजे की डुप्लिकेट रिपोर्ट को रोकने के लिए, WA Notify अस्थायी रूप से 90 दिनों तक कोड का अनुरोध करने के लिए उपयोग किए गए फ़ोन नंबर के क्रिप्टोग्राफ़िक रूप से संरक्षित संस्करण को संग्रहीत करता है। इस जानकारी में कोई व्यक्तिगत या स्थान की जानकारी शामिल नहीं होगी और न ही इसका उपयोग किसी भी WA Notify उपयोगकर्ता की पहचान करने के लिए किया जाएगा।

हम आपकी जानकारी कब साझा करते हैं?

जब तक आप वेरिफ़िकेशन कोड दर्ज करने या वेरिफ़िकेशन लिंक पर क्लिक करने का चयन नहीं करते हैं, तब तक हम आपकी कोई भी जानकारी स्वेच्छा से एकत्र या किसी के साथ साझा नहीं करेंगे। वेरिफ़िकेशन कोड प्रविष्ट करने पर WA Notify आपके स्मार्टफ़ोन के निकट आने वाले अन्य स्मार्टफ़ोन्स के साथ आपके रैंडम कोड्स साझा करेगा। वेरिफ़िकेशन कोड या लिंक किसी के द्वारा आपको वापस लिंक नहीं किया जा सकता, जिसके पास आपके स्मार्टफ़ोन तक पहुंच नहीं है। इस पृष्ठ के शीर्ष पर "हम कौन सी जानकारी एकत्र करते हैं और उसका उपयोग करते हैं?" अनुभाग की समीक्षा करें। कृपया WA Notify में कौन सी जानकारी एकत्र और उपयोग की जाती है, इसके बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हम आपकी जानकारी की रक्षा कैसे करते हैं?

WA Notify Google और Apple के एक्सपोज़र नोटिफिकेशन फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करके आपके रैंडम कोड्स की रक्षा करता है, जिसमें उन्हें एन्क्रिप्ट करने और साझा करने के तरीके के बारे में बहुत ही विशिष्ट आवश्यकताएँ शामिल हैं। WA Notify आपके रैंडम कोड्स को संग्रहित या जनरेट नहीं करता- यह कार्य आपका स्मार्टफ़ोन करता है।

आपकी जानकारी पर आपका अधिकार

चूंकि वेरीफिकेशन कोड और एप्लिकेशन लॉग आपके स्मार्टफोन तक पहुंच के बिना आपसे जोड़े नहीं जा सकते हैं, DOH के पास इस जानकारी तक पहुंचने का कोई तरीका नहीं है। इस वजह से, यदि आप पूछते हैं तो DOH आपको सुरक्षित रूप से यह जानकारी प्रदान या हटा नहीं सकता है। आप WA Notify के उपयोग को नियंत्रित करते हैं। आप अपने स्मार्टफ़ोन में किसी भी समय एक्सपोज़र नोटिफ़िकेशन बंद कर सकते हैं या संग्रहित एक्सपोज़र लॉग्स डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा आप कभी भी WA Notify को अनइन्स्टॉल कर सकते हैं। अनइन्स्टॉल करने पर सभी संग्रहित रैंडम कोड्स डिलीट हो जाएंगे।